• November 20, 2025 5:35 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – आधा दर्जन मौतें: किसान की ठनका से गई जान…

ByReporter Pranay Raj

Jul 13, 2025

राज – 9334160742

जिले के अलग-अलग इलाके में रविवार को हुए हादसे में आधा दर्जन लोगों की मौत हो गई। एक किसान की मौत ठनका से हुई। चिकसौरा थाना क्षेत्र के गिलानीपुर गांव में शौच गए बुजुर्ग की लोकाइन नदी में डूबकर जान चली गई। मृतक स्व. बालो प्रसाद के 70 वर्षीय पुत्र मन्नू प्रसाद हैं। बुजुर्ग शनिवार शाम से लापता थे। अगले दिन शव मिलने से मौत का खुलासा हुआ।

इसी तरह बेन थाना क्षेत्र के दाउदपुर गांव में खेलने के दौरान दो साल की बच्ची पानी भरे पइन में गिर गई। जहां डूबकर उसकी मौत हो गई। मृतका राजेश रजक की दो साल की पुत्री है। वहीं, पावापुरी थाना अंतर्गत बजरंगी बिगहा गांव के पंचाने नदी में डूबकर 55 वर्षीया गिरानी देवी की मौत हो गई। मृतका दुलार मांझी की पत्नी थीं।परिवार ने बताया कि सुबह में महिला घर से शौच के लिए निकली थीं। उसी दौरान हादसा हुआ।

वहीं, नूरसराय थाना क्षेत्र के अजनौरा गांव में रविवार को ठनका से किसान की मौत हो गई। मृतक 60 वर्षीय श्याम किशोर प्रसाद हैं। परिवार की मानें तो किसान खेत में मूंग की फसल तोड़ रहे थे। उसी दौरान समीप में ठनका गिरने से उनकी जान चली गई। थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।

उधर, पावापुरी थाना अंतर्गत बकरा गांव के पास शनिवार की अज्ञात वाहन से कुचलकर बुजुर्ग की मौत हो गई। मृ़तक कमदारगंज निवासी 56 वर्षीय बिंदेश्वरी यादव हैं। बुजुर्ग दूध पहुंचाने जा रहे थे। उसी दौरान हादसा हुआ।

इसी तरह हरनौत थाना क्षेत्र के जीडीएम कॉलेज के पास से सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की जान चली गई। जबकि, दो सवार जख्मी हो गए। मृतक चेरो ओपी क्षेत्र के तीरा गांव निवासी अजय कुमार वर्मा का पुत्र अमन राज है। संबंधित थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया।