• November 20, 2025 5:42 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – जदयू छात्र प्रकोष्ठ के दूसरी बार जिलाध्यक्ष सन्नी पटेल तो नगर अध्यक्ष बने संजीत ….

ByReporter Pranay Raj

Jan 11, 2025

राज – 9334160742 

जदयू छात्र प्रकोष्ठ के दूसरी बार सन्नी पटेल को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही संजीत यादव दूसरी बार बिहारशरीफ नगर अध्यक्ष का कमान संभालेंगे। नालंदा से प्रदेश कमेटी में उपाध्यक्ष गौरव कुमार, सचिव राजेश कुमार व आर्यन राज को जिम्मेदारी दी गयी है। इन मनोनीत सदस्यों को जदयू कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

बिहारशरीफ जदयू कार्यालय में लोगों ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। मनोनीत प्रतिनिधियों ने इसके लिए सीएम सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार व विधायकों के प्रति आभार जताया है।

वहीं उनके चयनित होने पर जदयू के जिलाध्यक्ष मो. अरशद, मुख्य प्रवक्ता डॉ. धनंजय कुमार देव, जिला महासचिव अरविंद प्रसाद, छात्र नेता आदित्य कुमार उर्फ डब्लू, सतीश पटेल, पिंटू यादव, पवन शर्मा, संजीव महतो, कुणाल किशोर, विकास वर्मा, अजय ठाकुर, नीतीश पटेल, अर्णव आर्या, पंकज यादव, गोलू कुमार, रविशेक राज पांडेय, रोहित कुमार, अमित कुमार, विकास कुमार व अन्य ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी है।