• November 20, 2025 7:01 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – विशेष अभियान: अलग-अलग इलाके से 32 गिरफ्तार …..

ByReporter Pranay Raj

May 9, 2023

राज- 7903735887 

विशेष अभियान चलाकर उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार को कुल 32 लोगों को गिरफ्तार किया। जिसमें 20 नशेड़ी और 12 शराब धंधेबाज शामिल हैं। इंस्पेक्टर राम नरेश महतो ने बताया कि छापेमारी राजगीर, सारे, दीपनगर, सरमेरा, चंडी, परबलपुर, रहुई, सोहसराय के छोटी पहाड़ी, थरथरी, नूरसराय समेत अन्य थाना इलाके में की गई।

छापेमारी के दौरान लगभग 50 लीटर चुलाई शराब बरामद हुआ। जबकि, करीब 4000 लीटर अवैध किंचित छोवा नष्ट किया गया। गिरफ्तार धंधेबाजों में सोनी देवी, ललिता देवी, मंजू देवी, राजू केवट, फूला देवी ,अशोक मांझी व अन्य शामिल है। छापेमारी टीम में नेहा प्रियदर्शी, विश्वजीत कुमार सिंह , सुदर्शन, अभय कुमार, मनोज कुमार मंडल समेत अन्य कर्मी शामिल थे।