• February 25, 2026 9:37 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – प्रतिमा विसर्जन के दौरान भक्तिमय माहौल में डूबा सोहसराय इलाका ….

ByReporter Pranay Raj

Sep 13, 2022

आशीष – 7903735887 

मुंबई के तर्ज पर बिहारशरीफ के विभिन्न क्षेत्रों में 10 दिनों तक भगवान गणेश की प्रतिमा बिठाकर पूजा अर्चना की जाती है। इसके बाद भादो पूर्णिमा को हवन के बाद प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकाली जाती है। इस दौरान सोहसराय में भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। हालांकि, डेढ़ दशक पहले पूरे शहर में मेला लगता था। अब सोहसराय तक सिमट गया है।

सोहसराय के मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए खेल-तमाशे और झूले लगाए गए थे। वही कई पूजा समितियों द्वारा भगवती जागरण का आयोजन किया गया। भगवती जागरण में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत और नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को झुमने पर मजबूर कर दिया।

भगवान गणेश की प्रतिमा को ट्रकों पर बिठाकर पूजा समिति के सदस्य नाचते गाते गणपति बप्पा मोरिया के नारे लगा रहे थे। मंगलवार को दोपहर तक इस इलाके में बिठाए गए भगवान गणेश की प्रतिमा के विसर्जन का सिलसिला जारी रहा। मेला के दौरान जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।