• June 6, 2025 11:07 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – राखी की थाल सजा इंतेजार कर रही बहन को मिली भाई के मौत की खबर…

Aug 12, 2022

सौरभ – 7903735887 

अस्थावां थाना क्षेत्र के महुनी गांव में किसान की करंट से मौत हाे गई। मृतक जागो पासवान के पुत्र रामवरण पासवान हैं। किसान खेत में काम कर रहे थे। उसी दौरान बिजली तार टूटकर गिर गया। जिसके संपर्क में आकर हादसा हुआ। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। कोनंद गांव निवासी बहन राखी की थाल सजा भाई के आने का इंतेजार कर रही थी। भाई के मौत की खबर मिलने से बहन कलेजा पीटने लगी। मौत के बाद आक्रोशितों ने मुआवजा की मांग करते हुए सड़क जामकर हंगामा भी किया। हालांकि, अधिकारियों ने मुआवजा का आश्वासन दे लोगों को शांत करा दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि किसान खेत में काम कर रहे थे। उसी दौरान उनके सिर पर बिजली का तार टूटकर गिर गया। जिससे उनकी मौत हो गई। ग्रामीण घटना का जिम्मेवार बिजली विभाग की लापरवाही को बता रहे हैं। मौत के बाद रक्षा बंधन की खुशियां परिवार के लिए मातम में बदल गई। थानाध्यक्ष सोएब अख्तर ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। विद्युत विभाग को घटना की जानकारी दे दी गई है।