• June 7, 2025 12:36 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – स्वर्ण व्यवसायी हत्या व लूट में शूटर धराया…

Jan 20, 2022

राज – 7903735887 

पुलिस ने स्वर्ण व्यवसायी हत्याकांड में पटना से शूटर समेत दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जांच प्रभावित होने की आशंका से पुलिस गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं कर रही है।

सोहसराय थाना क्षेत्र के मगध कॉलनी में बदमाशों ने 13 जनवरी को लूटपाट के बाद गोली मार सुहागन ज्वेलर्स के संचालक सुमन कुमार उर्फ चिंटू की हत्या कर दी थी।

सूत्रों की मानें तो पकड़े गए बदमाशों पर दूसरे जिले में भी लूट का केस दर्ज है। सदर डीएसपी डॉ. मो. शिब्ली नोमानी ने बताया कि व्यवसायी हत्याकांड की पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।