• February 25, 2026 11:40 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – कानून का भय नहीं: धारदार हथियार गला रेत युवक की गिराई लाश, जानें वारदात…

ByReporter Pranay Raj

Jul 7, 2023

सूरज – 7903735887 

जिले में अपराधियों का मनोबल बढ़ा है। उसमें कानून का भय नहीं दिख रहा है। यही कारण है कि हर दिन आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। ताजा घटना शुक्रवार की शाम अस्थावां थाना क्षेत्र के जियर गांव में हुआ। जहां बदमाशों ने सड़क पर धारदार हथियार से गला रेतकर युवक को मौत के घाट उतार दिया। मृतक जियर निवासी सुमन सिंह का पुत्र रजनीश सिंह है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

परिवार ने बताया कि कुछ लोग युवक को दालान से बुलाकर ले गए। इसके बाद रास्ते में ले जाकर गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम दे बदमाश फरार हो गया। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। परिजनों की चीख पुकार गांव में गूंज रही है।
थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।