• November 20, 2025 7:10 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मानव कंकाल मिलने से सनसनी, जानें मामला…

ByReporter Pranay Raj

Aug 2, 2023

सूरज – 7903735887 

दीपनगर थाना क्षेत्र के न्यू एरिया राणा बिगहा खलिहान से बुधवार को बोरे में बंद मानव कंकाल बरामद हुआ है। खलिहान के पास रखे बोरे को कुत्ते नोंच रहे थे। वहां से गुजर रहे लोगों ने देखा तो बोरे के अंदर कंकाल पर नजर पड़ी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

बोरे से सिर, हाथ और पैर के अवशेष मिले हैं। गले में पहना एक धागा और नाईटी भी बरामद की गयी है। आशंका है कि कंकाल किसी महिला का है। घटनास्थल के थोड़ी दूरी पर कुछ घर भी बने हुए है। कंकाल मिलने की खबर फैलते ही सनसनी फैल गई।

थानाध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि कंकाल को जब्त कर लिया गया है। उसे एफएसएल जांच के लिए पटना भेजा जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।