• February 25, 2026 7:44 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सरेशाम ऑटो चालक से लूट, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Oct 27, 2021

राजा – 7903735887 

बिहार थाना क्षेत्र के इमादपुर मोड़ के पास लुटेरों ने ऑटो चालक की पिटाई कर उससे 10 हजार रुपया लूट लिया। जख्मी चालक टिकुलीपर निवासी मनीष कुमार का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया।

चालक ने बताया कि वह ऑटो लेकर रहुई से लौट रहा था। उसी दौरान पूर्व से मौजूद बदमाशों ने इमादपुर मोड़ के समीप ऑटो रूकवाकर घटना को अंजाम दिया।

थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि दो नामजद व दस अज्ञात को आरोपित कर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।