• June 7, 2025 12:43 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – रिटायर्ड शिक्षक के घर आठ लाख का डाका, जानें घटना…

Dec 24, 2021

राज – 7903735887

एकंगरसराय थाना क्षेत्र के पसंधी गांव में गुरुवार की रात बदमाशों ने खुद को पुलिस बताते हुए, रिटायर्ड शिक्षक के घर आठ लाख की डाकाजनी की घटना को अंजाम दिया। रिटायर्ड कर्मी नवल किशोर प्रसाद के घर हुई। बांस के सहारे छत के रास्ते 10 बदमाश घर में दाखिल हो घटना को अंजाम दिया। अगली सुबह घटना की सूचना पाकर आई पुलिस मौके से बदमाशों की तीन जोड़ी चप्पल व तौलिया बरामद की।

कर्मी के पुत्र सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि देर रात बांस के सहारे 10 बदमाश घर में दाखिल हो गया। सभी गमछा से चेहरा छिपाए था। डकैतों ने खुद को पुलिस बताते हुए हथियार का भय दिखाते हुए परिवार को बंधक बनाकर घर में डकैती की। एक लाख नगदी, सोने-चांदी के जेवर, कपड़ा, बर्तन की लूट की। जिसकी अनुमानित कीमत आठ लाख से अधिक है।
थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुटी है। मौके से लुटेरों का चप्पल और तौलिया बरामद हुआ।