• June 7, 2025 12:17 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मासूम का शव ले परिजन पहुंचे थाना, जहरीली इंजेक्शन जान लेने का आरोप, जानें घटना…

Aug 22, 2023

राज – 7903735887 

अहले सुबह परिजन 6 साल के बच्चे का लाश ले नगरनौसा थाना पहुंच गए। परिजन कैला गांव के एक झोलाछाप डॉक्टर पर जहरीली इंजेक्शन से बच्चे की जान लेने का आरोप लगा रहे थे। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई। मृतक कारू पासवान का पुत्र रजनीकांत कुमार है। मौत के खुलासा के बाद झोलाछाप डॉक्टर गांव से फरार हो गया।

पिता ने बताया कि शाम में सर्दी बुखार से बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। परिवार के लोग ग्रामीण प्रैक्टिशनर सुमंत पासवान के पास बच्चे को इलाज के लिए ले गए। जहां प्रैक्टिशनर ने बच्चे को इंजेक्शन लगा दिया। जिसके बाद कुछ देर उसकी मौत हो गई। परिवार ने आरोप लगाया कि जहरीला इंजेक्शन से बच्चे की जान गई है।

थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।