• November 20, 2025 6:52 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – रैपिड एक्शन फोर्स ने शहर में किया फ्लैग मार्च…

ByReporter Pranay Raj

Sep 13, 2023

राज – 7903735887 

आने वाले त्योहारों को पुलिस अलर्ट है। रैपिड एक्शन फोर्स की एक कंपनी उप यहां आ चुकी है। बुधवार को पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के साथ रैप जवानों ने शहर में फ्लैग मार्च किया। मार्च नगर थाना से निकलकर नईसराय, खंदकपर, बनौलिया समेत अन्य संवदेनशील इलाके से गुजरा।
नगर थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि त्योहार के मद्देनजर केंद्रीय बल की कंपनी शहर में फ्लैग मार्च कर रही है। आने वाले सभी त्योहार सौहार्द के माहौल में संपन्न हो। इसके लिए रैफ की टीम संवदेनशील इलाकों में नजर रखेगी।