• November 20, 2025 6:33 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – एक दर्जन हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज…

ByReporter Pranay Raj

Jan 19, 2022

सूरज – 7903735887 

जहरीली शराब से एक दर्जन मौत के बाद पुलिस ने 8 आरोपियों को आरोपित कर हत्या का केस दर्ज किया है। दो बदमाशों की गिरफ्तारी हो चुकी है। फरार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ताबतोड़ छापेमारी कर रही है। सदर डीएसपी डॉ. मो. शिब्ली नोमानी ने बताया कि फरार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
24 गिरफ्तार, 3 मकान सील
डीएसपी ने बताया कि समकालीन अभियान के तहत मंगलवार को 64 लीटर शराब के साथ 24 लोगों की गिरफ्तारी हुई। इसके अलावा दो बाइक, एक चार पहिया वाहन, एक शराब पैकिंग मशीन जब्त किया गया। 2 अपहृता भी बरामद की गई। 1700 लीटर छोवा नष्ट किया गया। तीन मकानों को पुलिस ने सील कर दिया है।