• February 25, 2026 10:17 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सदानंद कॉलेज के प्राचार्य बने प्रो. शरण, जानें शख्सियत ….

ByReporter Pranay Raj

Dec 4, 2023

राज – 7903735887 

बिहारशरीफ सदानंद इंटर महाविद्यालय के नए प्राचार्य प्रो. डॉ. रंजन आशुतोष शरण बने हैं। लोगों ने उन्हें गुलदस्ता भेंटकर बधाई दी है। उनके प्राचार्य बनने से लोगों में काफी खुशी का माहौल है। वहीं प्रो. शरण ने कहा कि महाविद्यालय में बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। छात्रों के हित में कॉलेज का चहुंमुखी विकास करेंगे। प्रयोगशालाओं को और सुसज्जित बनाया जाएगा। कॉलेज में भवन निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही पूर्व मंत्री स्व. सदानंद सिंह की प्रतिमा लगायी जाएगी। मौके पर भूतपूर्व प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार, प्रो. अंजनी घोष, उमेश कुमार, राजीव सिंह, विजय कुमार, सीताराम प्रसाद, शैलेन्द्र कुमार व अन्य मौजूद थे।