• February 25, 2026 1:57 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी पूनम , जानें मामला ….

ByReporter Pranay Raj

May 9, 2023

राज- 7903735887 

हिलसा थाना क्षेत्र के टांड़ापर गांव में  विवाहिता की गला घोंटकर हत्या किए जाने मामला सामने आया। मृतका छोटू कुमार की 25 वर्षीया पत्नी पूनम कुमारी है। ग्रामीणों से सूचना पाकर मायके के परिजन गांव पहुंचे। तब घटना का खुलासा हुआ। मायके वाले 3 लाख दहेज का मांगने का आरोप लगा रहे हैं |

पुलिस शव को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई। पटना जिला के फतुहा थाना क्षेत्र के टेगुआ गांव निवासी पिता गौरी शंकर सिंह ने दामाद समेत अन्य को आरोपित कर हत्या की प्राथमिकी का आवेदन थाने में दिया है। घटना के खुलासा होने के पहले सभी आरोपी गांव से फरार हो गया। थानायक्ष गुलाम सरवर ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।