• February 25, 2026 10:29 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पुलिस ने बनौलिया के एक मकान को किया सील…

ByReporter Pranay Raj

Nov 13, 2021

राज – 7903735887 

बिहार थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात बनौलिया हाट में छापेमारी कर 20 लीटर चुलाई शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार करते हुए उसके मकान को सील कर दिया। गिरफ्तार धंधेबाज नीरज कुमार है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई हुई। धंधेबाज को गिरफ्तार कर उसके मकान को सील कर दिया गया है। इसी तरह दीपनगर थाना पुलिस शुक्रवार की रात तकियापर गांव में छापेमारी कर 15 लीटर चुलाई शराब बरामद की। धंधेबाज फरार होने में सफल रहा। उधर, सोहसराय थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात बॉलीपर मोहल्ला में छापेमारी कर 13 लीटर शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया धंधेबाज अरविंद पासवान है। थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने बताया कि धंधेबाज को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।