• November 20, 2025 5:46 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पुलिस ने किया मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ….

ByReporter Pranay Raj

Oct 3, 2020

क्राइम डेस्क – 7903735887 

एसपी नीलेश कुमार के आदेश पर जिले की पुलिस विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी है। इसके तहत लगातार छापेमारी की जा रही है। हिलसा थाना पुलिस ने शनिवार को मुरारपुर गांव में छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया। मौके से आधा दर्जन निर्मित और अर्द्धनिर्मित हथियार बरामद करते हुए पुलिस ने संचालक को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी कृष्णमुरारी प्रसाद के नेतृत्व में हुई।

डीएसपी ने बताया कति गुप्त सूचना पर पुलिस ने बालेश्वर रविदास के घर की घेराबंदी कर कार्रवाई की। मौके से हथियार निर्माण में लगे बालेश्वर को गिरफ्तार कर लिया गया। दो दिनों से पुलिस सादी वर्दी में मिनी गन फैक्ट्री की टोह ले रही थी। अंदेशा है कि संचालक चुनाव में हथियार सप्लाई करने की फिराक में था। पूछताछ के आधार पर पुलिस बदमाश के सहयोगियों की तलाश में जुटी है।