• June 6, 2025 10:32 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – कटरा टीओपी: जान जोखिम में डाल नागरिकों की सुरक्षा में अड़े हैं पुलिस जवान…

Jul 5, 2024

राज – 7903735887 

कटरा टीओपी का जर्जर भवन बारिश में बेहाल है। जर्जर भवन अप्रिय घटना का अंदेशा बना है। कर्मी जान जोखिम में डाल नागरिकों की सुरक्षा में डटे हैं। बारिश होने पर बैरक में छत से पानी टपक रहा है। परिसर में जल जमाव है। फाइल-हथियार व खाने के सामानों को बचाना मुश्किल हो रहा है।

एसआई हृदय नारायण सिंह ने बताया कि हमलोगों के रहने की व्यवस्था नहीं है। बारिश की वजह से पूरे बैरक में पानी घुस जाता है। रात में अगर बारिश शुरू हो गई तो रतजगा कर गुजारा करना पड़ता है।

किचन में रखा सारा सामान बारिश की पानी की वजह से भींग गया है। इस हालत में ड्यूटी कैसे होगी। कैसे जनता कि सेवा कर पाएंगे। बावजूद ड्यूटी तो करना ही है। बारिश बंद होने के बाद किसी तरह से बाल्टी से पानी को बाहर निकाला गया। बैरक की दीवारें, छत जर्जर स्थिति में आ चुकी है। कब यहां घटना हो जाए कहना मुश्किल है।

जर्जर भवन न केवल पुलिसकर्मियों के लिए बल्कि यहां रखे सामान और दस्तावेजों के लिए भी खतरा है। कभी भी छत गिर सकती है, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है। किसी तरह से अपने बिस्तर के ऊपर प्लास्टिक डाल कर पुलिसकर्मी रह रहें हैं।