• November 20, 2025 7:35 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – रोड़ेबाजी के बाद पुलिस चटकाई लाठियां, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Apr 24, 2023

सूरज- 7903735887 

सिलाव थाना क्षेत्र के सीमा गांव में सुरक्षा बलों की मौजूदगी में प्रशासनिक अधिकारी सोमवार को देवी मंदिर के आगे नाला निर्माण करा रहे थे। मंदिर के आगे नाला निर्माण किए जाने से कुछ लोग आक्रोशित हो पुलिस पर रोड़ेबाजी कर दी। जिससे कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए।

हंगामा की सूचना पाकर राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार, एसडीओ अनिता सिन्हा दलबल के साथ पहुंच गईं। जवानों ने लाठियां चटकाकर भीड़ को खदेड़ दिया। मौके से दस लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। इसके बाद निर्माण कार्य चालू करा दिया गया।

डीएएपी ने बताया कि एनएच 82 किनारे देवी स्थान के नाम से खातियानी जमीन पर ग्रामीणों के आपसी समझौते के आधार पर प्रशासन भूमि मापी करा, पानी निकासी की व्यवस्था के लिए नाला निर्माण करा रही थी। उसी दौरान कुछ असमाजिक तत्वों ने कार्य का विरोध करते हुए रोड़ेबाजी कर दिया। जिससे कई जवान जख्मी हो गए। उपद्रवियों पर पुलिस पर हमला, सरकारी कार्य में बाधा का केस दर्ज किया गया है। फरार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।