• February 26, 2026 1:45 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – ग्राहक बन गई पुलिस को मिला प्रतिबंधित सामान, दुकान सील…

ByReporter Pranay Raj

Oct 10, 2021

राज – 7903735887 

रहुई थाना पुलिस बाजार के किराना दुकान में कार्रवाई कर अंग्रेजी शराब की खेप के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद दुकान को सील कर दिया गया। धंधेबाज किराना दुकान की आड़ में शराब की बिक्री कर रहा था। दुकान से 132 बोतल विभिन्न ब्रांडों की अंग्रेजी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार धंधेबाज मानपुर थाना क्षेत्र के नगमा गांव निवासी शेरू उर्फ चिंटू है। पंचायत चुनाव में खपाने के लिए खेप लाए जाने की चर्चा है।

थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ग्राहक बन दुकान गई। जहां से 132 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ धंधेबाज को पकड़ा गया। साथ ही दुकान सील कर दी गई।