राज – 9334160742
परबलपुर थाना क्षेत्र के एनएच 33 पर मई पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार की सुबह बस को ओवरटोक कर रही स्कॉर्पियो पोल से टकराते हुए स्कूली छात्र को कुचल दिया। जिससे बच्चे की मौत हो गई। मौत के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। उग्र भीड़ चालक की पिटाई करते हुए स्कॉर्पियो फूंक दी। इसके बाद आक्रोशित बस में तोड़फोड़ करने लगे।
हंगामा की सूचना पाकर पहुंची पुलिस चालक को अभिरक्षा में ली। पुलिस के पहुंचने में देरी होने पर चालक मॉब लिंचिंग का शिकार हो सकता था। मृतक मई गांव निवासी नीतीश यादव का 7 साल का पुत्र जौसव उर्फ रौशन कुमार है।
सड़क जाम और हंगामा की सूचना मिलते ही हिलसा डीएसपी-2 गोपाल कृष्ण मौके पर पहुंचकर गए। आक्रोशितों को समझा बुझाकर जाम हटाया गया। जअ घंटों बाद मार्ग पर यातायात सुचारू हुआ। परिवार ने बताया कि बच्चा अपनी दो बहनों के साथ स्कूल जा रहा था। उसी दौरान हादसा हुआ। दोनों बच्चियां बाल-बाल बचीं।
मृतक अपने माता-पिताका इकलौता पुत्र था। मौत के बाद परिवार की चीत्कार गांव में गूंजने लगी। हंगामा के दौरान आक्रोशितों से पुलिस से कहासुनी भी हुई। थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि चालक इसी गांव का रहने वाला शंकर कुमार है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।