• June 7, 2025 12:05 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – चोरी पर नकेल नहीं: छोटी पहाड़ी में दो घरों से 40 लाख की चोरी…

Nov 21, 2023

राज – 7903735887 

शहरी इलाके में चोरी की घटना लगातार हो रही है। सोमवार की रात सोहसराय थाना क्षेत्र के मंसूर नगर छोटी पहाड़ी मोहल्ला में बदमाशों ने दो घरों से 40 लाख की संपत्ति पर हाथ साफ किया। चोरी बिंद प्रखंड के कथराही पंचायत के मुखिया अनिल कुमार उर्फ रामचंद्र बिंद और जयराम कुमार के घर में हुई। मुखिया ने साढ़े चालीस लाख और व्यवसायी ने साढ़े छह लाख की संपत्ति चोरी का आरोप लगाते हुए केस का आवेदन थाना में दिया है। सूचना के बाद पुलिस घटना की जांच में जुट गई।

पीड़ित मुखिया ने बताया कि छठ में परिवार के साथ गांव चले गए थे। सुबह किराएदार पर कपड़ा सूखने गए तो उनकी नजर कमरे के टूटे ताले पर गई। तब घटना का पता चला। बदमाश संकीर्ण गली से छत पर आया और चोरी की घटना को अंजाम दिया। 64 हजार नगदी व 30  लाख के जेवर पर चोरों ने हाथ साफ किया।

इसी तरह जयराम कुमार की पत्नी किम्मी देवी ने बताया कि बदमाशों ने स्टोरवेल तोड़कर 50 हजार नगदी सोने-चांदी के जेवर की चोरी कर ली थी। जिसकी अनुमानित कीमत 6.50 लाख से अधिक है। थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।