• November 20, 2025 7:00 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – चोरी पर नकेल नहीं, फिर लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ…

ByReporter Pranay Raj

Sep 2, 2023

सूरज – 7903735887 

इसलामपुर थाना क्षेत्र पटेल नगर के बढ़ई टोला में बदमाशों ने घर से लाखों के जेवर और नगदी की चोरी कर ली। गृहस्वामी रक्षा बंधन पर परिवार समेत मुजफ्फरपुर स्थित ससुराल गए थे। जहां से शुक्रवार की रात लौटे तो घटना का पता चला। बदमाशों ने सवा लाख नगदी व लाखों के जेवर की घर से चोरी कर ली थी।
गृहस्वामी दीपक पोद्दार ने घटना की प्राथमिकी का आवेदन थाना में दिया है। गृहस्वामी ने बताया कि स्टोरवेल-बक्सा तोड़कर बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। सवा लाख नगदी और लाखों के जेवर की संपत्ति पर हाथ साफ किया गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर जांच के लिए गए थी। लिखित शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई करेगी।