• June 6, 2025 9:49 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – अंतरजिला बदमाश निकला ई रिक्शा चालक का हत्या, गिरफ्तार…

Sep 3, 2024

राज – 9334160742 

रहुई थाना की पुलिस ने दो माह पहले ई-रिक्शा चालक की हत्या के मामले का पर्दाफाश कर दिया है। उसे पटना जिला के बाढ़ थाना क्षेत्र से पकड़ा गया है। वह कई जिलों के लिए आतंक बना हुआ था। वह किराये पर लेकर चालक को बेहोश करने के बाद ई-रिक्शा लूट लेता है। उसकी पहचान बाढ़ थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी अजय चौधरी के रूप में की गयी है। उसके पास से लूटी गयी रिक्शा व मोबाइल बरामद किया गया है।

सदर डीएसपी टू संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि 13 जून को पित्तौंजिया गांव के अर्धनिर्मित मकान में चालक का शव बरामद किया गया था। उसकी पहचान दीपनगर थाना क्षेत्र के तुंगी गांव निवासी रंजय पासवान के रूप में की गयी थी। परिवार का आरोप था कि रिक्शा को किसी ने किराये पर बुक किया था। बाद में उसकी हत्या कर दी गयी।

छानबीन के बाद आरोपित को पकड़ा गया। उसके खिलाफ बेगूसराय, समस्तीपुर समेत कई जिलों में लूट व अन्य मामले दर्ज हैं। समस्तीपुर में उसने चालक को नदी में डुबाकर मार डाला था। रंजय की रिक्शा भी उसने किराये पर ली थी। उसे कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर नशीली दवा पिला दी। हालांकि, चालक बेहोश नहीं हुआ। इस दौरान दोनों के बीच हाथापाई भी हुई। बाद में चालक की हत्या कर उसका रिक्शा लेकर भाग गया। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष कुणाल कुमार व अन्य शामिल थे।