• June 7, 2025 12:40 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – महज 1200 के लिए हत्या, जानें राजगीर पुलिस की कार्रवाई

Mar 12, 2023

राज- 7903735887 

ठेकेदार हत्याकांड का दो नामजद आरोपित रविवा को राजगीर पुलिस के हत्थे चए़ गया। महज 1200 सौ रुपए के विवाद में बदमाश ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों के पास से एक देसी सिक्सर व एक मिसफायर कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी दायाराम नगर निवासी स्व. कारू चौधरी का पुत्र पुतूल चौधरी उर्फ प्रदीप कुमार और मानिक चौधरी का पुत्र संजय चौधरी है। पुतूल शराब तस्कर है। होली की रात बदमाशों ने महेश मांझी की गोली मारकर हत्या की थी। मृतक की पत्नी गुलाबी देवी ने शराब धंधे के विरोध करने पर हत्या का आरोप लगाते हुए दोनों को नामजद किया था।

डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना के बाद दोनों बदमाश फरार हो गया था। तकनीक का इस्तेमाल कर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। दोनाें को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुतूल ने पूछताछ में बताया कि महेश मांझी के पास खेत जुताई का 1200 रुपया बकाया था। इस कारण उसने पुत्र से झगड़ा किया था। इसके बाद उसने बकाया लौटा दिया। इसके बाद भी अक्सर विवाद करता था। इसी कारण उसने सहयोगी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद, दारोगा सुजीत कुमार, सिपाही हमरेंद्र कुमार, दिलीप कुमार पांडेय, चालक अमीत कुमार, चौकीदार, लालजीत कुमार शामिल थे।