• November 20, 2025 6:10 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बेलक्षी पंचायत के मुखिया मृत्युंजय प्रसाद लोगों तक पहुंचा रहे है राहत सामग्री….

ByReporter Pranay Raj

Apr 14, 2020

सिटी रिपोर्टर – 7079013889 

चंडी प्रखंड के बेलक्षी पंचायत के मुखिया मृत्युंजय प्रसाद द्वारा लॉकडाउन के दौरान कोरोना वायरस से बचने के के लिए पंचायत के कई गावों  में जा जा कर लोगों को राहत पंहुचा रहे हैं | बुधवार को उन्होंने कई गावों का दौरा कर लोगों के बीच मास्क , साबुन ,डिटॉल समेत अन्य तरह के सामान का वितरण किया |

इस मौके पर उन्होंने करीब 500 गरीबों के बीच सूखा राशन का भी वितरण किया | इस मौके पर उन्होनें बताया कि लॉक डाउन के दौरान गरीब परिवारों के घर की हालत खराब होने लगी है। उनके समक्ष पेट भरने की समस्या आन खड़ी हुई। ऐसे में घरों में रहकर कोरोना से लड़ाई में मजदूर परिवारों का हौसला कमजोर हो रहा था। उनकी मनोदशा को समझ उनके बीच राशन का वितरण किया गया है | जरूरत पड़ने पर और भी जरूरतमंदों को मदद किया जायेगा  | इसके अलावे लोगों के बीच मास्क , साबुन ,डिटॉल समेत अन्य तरह के सामान दिया जा रहा है | ताकि वे  महामारी से लड़ाई लड़ सकें | उन्होंने बताया कि दूसरे प्रदेश से आने वाले लोगों को 14 दिनों तक क्वारंटाइन सेण्टर में रखा जा रहा है |