• November 20, 2025 6:35 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सूद पर 20 लाख ले खर्च कर भी मां नहीं बचा सकी इकलौते पुत्र की जान…

ByReporter Pranay Raj

Feb 5, 2022

सूरज – 7903735887 

दीपनगर थाना अंतर्गत लाल बाग गांव निवासी स्व. मुकेश कुमार लाल का 5 साल का पुत्र सन्नी कुमार पर 4 दिसंबर को ई रिक्शा पलट गई थी। सिर में चोट लगने से बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मां जूली कुमारी इकलौते पुत्र का इलाज पटना में करा रही थी। जहां शुक्रवार की रात उसकी जान चली गई। मौत के बाद महिला बेटे की लाश ले गांव लौट आई। मौत की सूचना के बाद पुलिस ने सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया।

आंसू बहाते हुए मृतक की मां ने अपनी व्यथा में बताया कि दो साल पूर्व उनके पति की मौत हो गई। उन्हें एक पुत्र और दो पुत्रियां थी। बेटे के जख्मी होने के बाद उन्होंने सूद पर 20 लाख रुपया ले, उसका इलाज कराया। इसके बाद भी उसकी जान नहीं बची। अब महिला को कर्ज चुकाने और बेटियों के पालन-पोषण की चिंता खाए जा रही है।
थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि करीब दो माह पहले ई रिक्शा बच्चे पर पलट गई थी। जिससे वह जख्मी हुआ था। जख्मी की मौत इलाज के दौरान पटना में हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।