• February 25, 2026 10:49 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सरेशाम सड़क पर चाकू घोंप किशोर से लूटा मोबाइल, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Oct 5, 2021

राज – 7903735887

बिहार थाना क्षेत्र के धनेश्वरघाट मोहल्ले में  सक्रिय बदमाशों ने चाकू घोंप किशोर से मोबाइल लूट लिया। स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी पटना जिला के बेलछी थाना क्षेत्र के मुर्तजापुर निवासी 17 वर्षीय इंद्रजीत कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

जख्मी किशोर ने बताया कि प्रोफेसर कॉलनी में रिश्तेदार के घर रहकर वह पढ़ाई करता है। शाम में ट्यूशन पढ़ाकर लौट रहा था। उसी दौरान दो बदमाशों ने चाकू का भय दिखाकर मोबाइल लूट लिया। घटना के विरोध पर बदमाशों ने पीठ में कई स्थानों पर चाकू गोद दिया। स्थानीय लोगों के खदेड़ने पर बदमाश फरार हुआ। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस जांच में जुट गई है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।