• November 20, 2025 6:31 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बदमाशों ने चाचा-भतीजा को मार दी गोली, पहुंची चार थाना की पुलिस…

ByReporter Pranay Raj

Jan 16, 2022

बॉबी सिंह – 7903735887 

रहुई थाना क्षेत्र के निजाम बिगहा गांव में पूर्व की दुश्मनी में दो गुटों के बीच रोड़ेबाजी-गोलीबारी की घटना हुई। गोली लगने से एक पक्ष के चाचा-भतीजा जख्मी हो गए। जख्मी शंभू यादव और भतीजा अजय यादव को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना के बाद रहुई, भागन बिगहा, वेना और बिंद थाना की पुलिस दलबल के साथ पहुंच गई।
ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व के विवाद में दो पक्षों में रोड़ेबाजी हुई। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग गोलीबारी करने लगे। उसी दौरान चाचा-भतीजा गोली लगने से जख्मी हो गए।
थानाध्यक्ष सीमा कुमारी ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुटी है। जख्मी के बयान पर केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई करेगी।