• November 20, 2025 7:04 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बदमाशों ने युवक को मार दी गोली, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Nov 17, 2021

राजा  – 7903735887 

चिकसौरा थाना क्षेत्र शाह बगीचा गांव में बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। मंदिर निर्माण विवाद में दो पक्षों में फायरिंग हो रही थी। उसी दौरान युवक को गोली लगी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी कपिलदेव प्रसाद का पुत्र जितेंद्र उर्फ मंगल है।
जख्मी बलम उर्फ कारू प्रसाद के 25 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार उर्फ मल्लू को इलाज के लिए हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया।
जख्मी युवक ने बताया कि वह अपने भाई के साथ मंदिर की साफ सफाई करा रहे थे। उसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग आकर फायरिंग करने लगी। उसी दौरान गोली उनके पैर में लगी। गोली मारने का आरोप जितेंद्र कुमार, राज बलम प्रसाद, बैजनाथ प्रसाद, राजकुमार, अरुण कुमार अनूज पर लगाया गया है।
थानाध्यक्ष चंद्रोदय ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।