• November 20, 2025 7:01 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – घर में घुस बदमाशों ने गोली मार कर दी किसान की हत्या, जाने वारदात…

ByReporter Pranay Raj

May 19, 2024

राज – 7903735887 

दीपनगर थाना अंतर्गत गोलापुर गांव में रविवार की शाम बदमाशों ने दो गोलियां मार किसान की हत्या कर दी मृतक केसरी यादव के 50 वर्षीय पुत्र विनोद यादव हैं। पड़ोसी को मकान पटवन के लिए पानी देने से आक्रोशित हो बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। पहुंची गश्ती पुलिस खून से लथपथ अधेड़ को सदर अस्पताल लाई। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन घटना का आरोप डोमन यादव व उसके सहयोगियों पर लगा रहे हैं।

भाई युगल यादव ने बताया कि सुबह में विनोद यादव खेत पटवन कर रहे थे। उसी दौरान एक पड़ोसी को उनके नवनिर्मित मकान पर छिड़काव के लिए पानी दे दिया। पानी देने से आक्रोशित बदमाश ने घर में घुसकर भाई को दो गोलियां मार दी। चेहरा और गर्दन में गोली लगने से उसकी मौत हो गई।

सदर डीएसपी नूरुल हक ने बताया कि चचेरे भाई ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है। थानाध्यक्ष नारद मुनि सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही