राज
दीपनगर थाना क्षेत्र के नदियौना गांव में बुधवार की रात बदमाशों ने घर से खींचकर अधेड़ की हत्या कर दी। बारात में नाच रही महिला से अश्लील हरकत करने का आरोप लगाकर घटना को अंजाम दिया। सूचना के बाद पुलिस ने छापेमारी कर 6 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। मृतक अर्जुन मांझी के 49 वर्षीय पुत्र उपेंद्र मांझी हैं। बहू पुनीता देवी के बयान पर केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों में स्व. विदेशी मांझी का पुत्र हरिमुनी मांझी, हरिमुनी मांझी का पुत्र श्रवण कुमार, पवन कुमार, सुधीर कुमार, स्व. अर्जुन मांझी का पुत्र फेंकन मांझी व एक निरुद्ध नाबालिग।
मृतक की बहू ने बताया कि हरिमुनी मांझी के रिश्तेदार अशोक मांझी के बेटे की बारात निकल रही थी। बारात में सभी नाच रहे थे। उनके ससुर भी बारात में थे। नाचने के दौरान वह हरिमुनी की बहू के शरीर में सट गए। इस कारण बदमाशेां ने घर से खींचकर पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी।
सदर डीएसपी नूरुल हक ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस गांव की घेराबंदी कर दी। जिससे आरोपितों को फरार होने का मौका नहीं मिला। एक नाबालिग को निरुद्ध कर 5 आरोपितों गिरफ्तार कर लिया गया। मृतक की बहू ने केस कराया है।

