• June 6, 2025 10:21 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मौत के बाद आगजनी कर हंगामा, भीड़ ने रोड़ेबाजी कर पुलिस को खदेड़ा…, भीड़ ने रोड़ेबाजी कर पुलिस को खदेड़ा…

Jun 22, 2022

आशीष – 7903735887

चंडी थाना अंतर्गत गौढ़ापर गांव के पास बुधवार की देर शाम बोलेराे से कुचलकर अधेड़ की मौत हो गई। गुस्साए लोगों सड़क पर आगजनी कर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस आक्रोशितों को समझा रही थी। उसी दौरान कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर रोड़ेबाजी कर, उन्हें खदेड़ दिया। मृतक वैशाखी मांझी का 38 वर्षीय पुत्र विजय मांझी हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि अधेड़ पैदल घर लौट रहे थे। उसी दौरान सड़क पार करने के क्रम में बोलेरो उन्हें कुचलते हुए फरार हो गया। जिससे मौके पर अधेड़ की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर टायर जलाकर आगजनी करते हुए जाम लगा दिया। जिससे बिहारशरीफ-दनियावां मार्ग पर वाहनों की कतारें लग गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर आकर ग्रामीणों को समझाने में जुट गई। उसी दौरान कुछ उपद्रवियों ने रोड़ेबाजी कर पुलिस को खदेड़ दिया।
आक्रोशित लोग मौके पर गति अवरोधक निर्माण, मुआवजा और फरार चालक पर कार्रवाई की मांग पर अड़ी है। मुखिया अशोक शर्मा ग्रामीणों को समझाने में जुटे हैं।