• November 20, 2025 5:26 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – ब्रह्मकुंड में नहा रही मुखिया के गले से मंगलसूत्र किया गायब…

ByReporter Pranay Raj

Feb 7, 2024

राज – 7903735887 

राजगीर में इनदिनों महिला चेन स्नैचरों का आतंक बढ़ा हुआ है। मंगलवार को एक महिला फिर से चेन स्नैचिंग गैंग की शिकार हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मामला राजगीर के ब्रह्म कुंड परिसर का है।

शेखपुरा की कसार पंचायत की मुखिया सुजाता कुमारी ने राजगीर थाना में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने बताया कि 6 फरवरी की दोपहर डेढ़ बजे ब्रह्मकुंड में स्नान के दौरान पांच से छह की संख्या में अज्ञात महिलाएं स्नान कर रही थीं। इसी बीच उनके गले से मंगलसूत्र खींच लिया गया। जब उन्हें मंगलसूत्र गायब होने का एहसास हुआ, तो वह शोर करने लगीं। इसी बीच वहां मौजूद महिला सिपाही ने उन्हें सीसीटीवी कैमरे का फुटेज दिखाया। इसमें स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि एक महिला गले से मंगलसूत्र खींच रही है। आए दिन ब्रह्म कुंड में स्नान के लिए आए पर्यटकों की सामान की चोरी हो रही है।

राजगीर थानाध्यक्ष चंद्रभानु ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज मिला है। महिला की पहचान कर पुलिस कार्यवाही में जुटी हुई है। जल्द ही चेन स्नेचिंग करने वाले गिरोह को पकड़कर मामले का उद्भेदन किया जाएगा।