• November 20, 2025 6:36 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – आपतिजनक हालत में पकड़े गए प्रेमी युगल, जाने ग्रामीणों का सलूक

ByReporter Pranay Raj

Oct 9, 2023

राज – 7903735887 

परवलपुर थाना क्षेत्र के मई गांव में प्रेमी जोड़ा आपतिजनक हालत में पकड़ा गया। जिसके बार ग्रामीणों ने दोनों की मंदिर में शादी करा दी। चंडी थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी युवक पिछले कई महीनों से मई गांव स्थित ननिहाल में रहकर जेवर बनाने का काम करता था।

इस दौरान उसकी मुलाकात स्थानीय बाजार की एक लड़की से हुई। जिसके बाद दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे। इसके बाद युवक निश्चलगंज में काम करने लगा। प्रेमिका उसके संपर्क में थी।

रात में युवक के ननिहाल के सभी सदस्य घर से बाहर गए थे। तब वह प्रेमिका को घर बुला लिया। पड़ोसियों ने दोनों को आपत्तिजनक  हालत में पकड़ लिया। इसके बाद सूचना पाकर पुलिस आ गई। दोनों को थाना ले जाया गया। जहां दोनों ने साथ रहने की बात कही। फिर ग्रामीणों ने उनकी मंदिर में शादी करवा दी।