• November 20, 2025 7:13 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – खंधा में बन रही थी शराब, चार गिरफ्तार…

ByReporter Pranay Raj

Feb 24, 2022

राज – 7903735887 

दीपनगर थाना पुलिस ने अलग-अलग इलाके में कार्रवाई कर शराब बरामद करते हुए एक नशेड़ी को गिरफ्तार किया। बियावानी से 15 लीटर और कल्याणपुर से 5 लीटर चुलाई शराब बरामद हुई।

जोरारपुर गांव से नशे में हंगामा करते नाथुन पासवान को पकड़ा गया। थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि शराब बरामदी में तीन धंधेबाजों पर केस कर पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। शराबी को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।

इसी तरह बिहार थाना पुलिस ने बनौलिया में कार्रवाई कर मारपीट के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में राकेश कुमार और मुकेश क़ुमार शामिल है। पुलपर से महेंद्र कुमार को नशे की हालत में पकड़ा गया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।