• February 25, 2026 3:22 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – फिल्मों के एलियंस के वेश में रिटाडयर्ड दारोगा के घर लाखों डकैती…

ByReporter Pranay Raj

Nov 3, 2023

राज – 7903735887 

बिहार थाना क्षेत्र के मुरौरा के बिसकुरवा गांव में गुरुवार की रात हथियार से लैस लुटेरों ने रिटायर्ड दारोगा के परिवार के सात सदस्यों को बंधक बनाकर, घर में 12 लाख की डकैती कांड को अंजाम दिया। शुक्रवार की सुबह डकैती का खुलासा हुआ। सूचना के बाद डीएसपी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए।

10 डकैतों ने घटना को अंजाम दिया। बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गया है। उनकी तस्वीर हैरान करने वाली है। फिल्मों में दिखाए जाने वाले एलियंस की तरह बदमाश ड्रेस कोड में थे। सिर से पांच तक बदमाश खुद को ढंके थे। जूते में भी कवर लगाए थे। जिससे संदेह हो रहा है कोई नया गिरोह शहर में सक्रिय हो गया है। बदमाशाें की तस्वीर सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है।
घटना रिटायर्ड दारोगा रामचंद्र प्रसाद के दो मंजिले आलीशान मकान में हुई। उनके पुत्र श्रीकांत कुमार बरौनी में एसबीआई प्रबंधक हैं।स्टोरवेल-बक्सा तोड़ कर बदमाशों ने 50 हजार नगदी और सोने-चांदी के जेवर की लूट की। जिसकी अनुमानित कीमत 12 लाख से अधिक बताई जा रही है। किराएदार के घर भी बदमाशों ने लूटपाट का प्रयास किया।

सदर डीएसपी नूरुल हक ने बताया कि पुलिस की कई टीम घटना की जांच में जुट गई है। जल्द घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।