• November 20, 2025 6:45 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – फिरौती के लिए दो छात्र का किया था अपहरण, जानें आरोपी कैसे चढ़ा पुलिस के हत्थे …

ByReporter Pranay Raj

Sep 24, 2023

राज – 7903735887 

लहेरी थाना पुलिस ने फिरौती के लिए अपहरण कांड में फरार चल रहे बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी दीपनगर थाना क्षेत्र के जोरारपुर गांव निवासी कृष्णा महतो का पुत्र राजेश कुमार है। आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली गई।

मानपुर थाना क्षेत्र के डम्मर बिगहा गांव निवासी राम दिनेश कुमार का 17 वर्षीय भाई संदीप कुमार और उसका 16 वर्षीय दोस्त लहेरी थाना क्षेत्र के भैंसासुर बढ़ई गली में किराया पर रहकर पढ़ाई करता था। 15 जुलाई 2021 को दोनों किशोर मार्केटिंग करने पुलपर बाजार निकला था। उसी दौरान दोनाें को अगवा कर लिया गया। बदमाश दस लाख फिरौती की मांग कर रहा था। सूचना के बाद पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों अपहृत किशोरों को जोरारपुर से बरामद कर ली थी। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि बदमाश की पहचान होने के बाद वह फरार हो गया था। गुप्त सूचना पर आरोपी देवीसराय को पकड़ा गया।