• November 20, 2025 6:48 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – अपहृत बच्चा बरामद, फिरौती के लिए नहीं मानव अंग…

ByReporter Pranay Raj

Dec 2, 2021

राज – 7903735887 

इस्लामपुर थाना क्षेत्र से अपहृत हुए चार साल के बच्चे को पुलिस ने सकुशल 48 घंटे में बरामद कर लिया। घटना में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी है। इसलामपुर के खाड़ गोरैया गांव निवासी शिव शंकर यादव के 4 साल के पुत्र गौरव कुमार को चॉकलेट का लालच दे बाइक सवार बदमाशों ने उसे अगवा कर लिया था। अपहरणकर्ता बच्चे को बेन थाना गेट के समीप छोड़कर फरार हो गया। बच्चे के पिता दूसरे प्रदेश में मजदूरी करते हैं। इस कारण फिरौती के लिए उसका अपहरण नहीं किया गया। परिवार रंजिश से भी इंकार कर रहा है। पुलिस को संदेह है कि मानव अंग के तस्करों ने उसके अगवा किया था।

हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि बच्चे की बरामदगी के लिए एसपी हरि प्रसाथ एस ने उनके नेतृत्व में 8 सदस्यीय एसआईटी का गठन किया। टीम अपहृत की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। टीम की दबिश से घबराकर बदमाशों ने बच्चे को रिहा कर दिया। बदमाशों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के टीम छापेमारी कर रही है। अंदेश है कि मानव तस्करों ने बच्चे का अपहरण किया था। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।