• November 20, 2025 7:02 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – जदयू नेता की गोली मार हत्या, जानें वारदात…

ByReporter Pranay Raj

Nov 19, 2021

राज – 7903735887 

सिलाव थाना क्षेत्र के केसरी बिगहा मोड़ के पास बदमाशों ने गोली मार जदयू के पंचायत अध्यक्ष की हत्या कर दी। मृतक छबिलापुर थाना क्षेत्र के चंदौरा गांव निवासी शैलेंद्र कुमार उर्फ मानो हैं। वह बाइक पर सवार हो गांव लौट रहे थे। उसी दौरान पूर्व से घात लगाए बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया।

पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई। बदमाशों ने 14 अप्रैल को मृतक के भतीजा मंटू की भी हत्या कर दी थी। परिजन चुनावी रंजिश में वारदात का आरोप मंटू के फरार हत्यारोपियों पर लगा रहे हैं। थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि पूर्व से घात लगाए बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।