• November 20, 2025 7:13 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पूर्व मुखिया के घर पर अंधाधुंध फायरिंग, मौके से पुलिस ने …..

ByReporter Pranay Raj

Jul 20, 2022

राज – 7903735887 

हिलसा थाना क्षेत्र के अरपा गांव में मंगलवार की रात बदमाशों ने पूर्व मुखिया सुनीता साही के घर पर अंधाधुंध फायरिंग की। परिवार के लोगों ने किसी तरह घर में छिपकर अपनी जान बचायी। गांव में भगदड़ मच गयी। फायरिंग करने के बाद बदमाश भाग निकले। घटनास्थल के पास से सात खोखा बरामद किया गया। इससे पहले चार जुलाई को सुनीता के पति अजीत सिंह को बदमाशों ने दिनदहाड़े गांव में ही गोली मार दी थी। ग्रामीणों के साथ पुलिस भी भूमि-विवाद की चर्चा कर रहे हैं। हालांकि, पीड़ित परिवार इससे इनकार कर रहा है।

पूर्व मुखिया के पुत्र मन्नू ने बताया कि वह शाम को आठ बजे अपने घर की ओर जा रहा था। तभी बदमाशों ने घर को चारों तरफ से घेर लिया और फायरिंग करने लगे। गोलियों की तड़तड़ाहट से गांव गूंज उठा। जो जहां था वहीं छिप गया। हमले में किसी के जख्मी होने की सूचना नहीं है। थानाध्यक्ष गुलाम सरवर ने बताया कि गोलीबारी की बात सामने आयी है। कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। लिखित आवेदन मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।