• June 7, 2025 12:25 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – हरनौत में ग्रामीणों पर बरसाई लाठियां, मुखिया पति समेत 10 आरोपित…

Dec 19, 2021

राज – 7903735887 

हरनौत थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में वोट नहीं देने का आरोप लगा बदमाशों ने ग्रामीणों पर लाठियां बरसाई। घटना का आरोप मुखिया उषा देवी के पति सुमिंद्र प्रसाद और उनके समर्थकों पर लगा है। बदमाश हरवे-हथियार से लैस थे। सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई। मारपीट में आधा दर्जन लोग जख्मी हुए। वहीं, दूसरा पक्ष कोरोना का टीका लगाने के लिए कहने पर मारपीट का आरोप लगा रहा है।

जख्मी अरुण राम, मुकेश राम, भूषण राम, विभा देवी और दिलीप कुमार को इलाज के लिए हरनौत अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए सदर रेफर कर दिया गया। घटना में मुखिया का भतीजा सोनू और कारू कुमार भी जख्मी हुआ।

सदर डीएसपी मो. शिब्ली नोमानी ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुटी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि एक पक्ष ने मुखिया पति समेत दस को आरोपित किया है। वहीं दूसरे पक्ष ने एक दर्जन पर केस कराया। जांचोपरांत घटना का कारण स्पष्ट होगा।