• November 20, 2025 6:09 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – डॉक्टर के घर से 26 लाख की भीषण चोरी, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jul 29, 2024

राज – 9334160742 

बिहार थाना अंतर्गत निचली किला गढ़पर मोहल्ला में बदमाशों ने डॉक्टर के घर 26 लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। घटना 20 जुलाई की रात हुई। पीड़ित परिवार की मानें तो जांच प्रभावित होने की आशंका से पुलिस उनलोगों को मीडिया से जानकारी शेयर करने से परहेज की सलाह दी थी। 9 दिन बीत जाने के बाद खुलासा नहीं होने पर परिवार ने चोरी की जानकारी मीडिया को दी। चोरी फिजिथेरेपिस्ट डॉ. आलोक कुमार के घर में हुई। चिकित्सक के पिता रिटायर्ड शिक्षक राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

बुजुर्ग ने बताया कि 20 जुलाई की अल सुबह उनकी नींद खुली तो चोरी का पता चला। स्टोरवेल तोड़कर चोरों ने डेढ़ लाख नगदी व सोने-चांदी के जेवर पर हाथ साफ किया। जिसकी अनुमानित कीमत 26 लाख से अधिक है। थानाध्यक्ष रामशंकर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस घटना की जांच में जुटी है।