• February 25, 2026 12:53 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – डकैती-दंगा का आरोपी समेत आधा दर्जन गिरफ्तार, जानें कार्रवाई…

ByReporter Pranay Raj

Jul 21, 2023

राज – 7903735887 

 

लहेरी थाना पुलिस ने अलग-अलग इलाके में छापेमारी कर डकैती, दंगा के आरोपी समेत आधा दर्जन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। कुछ बदमाश एक साल से फरार चल रहा था।

गिरफ्तार बदमाशों में मिरदाद निवासी मो. पप्पू, देवीसराय निवासी अमर पासवान, मथुरिया मोहल्ला के चांदनी कलाली निवासी बिट्‌टू कुमार, कोनासराय निवासी चंदन कुमार शर्मा, भैंसासुर निवासी कारू यादव उर्फ मुन्ना और अरविंद विश्वकर्मा शामिल है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों ने एक डकैती, चार दंगा व एक ठगी का आरोपी है। सभी को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।