• June 6, 2025 11:42 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – हेलमेट होता तो बच सकती थी जान, जानें घटना…

Jan 20, 2022

राजा – 7903735887 

रहुई थाना अंतर्गत बिहटा-सरमेरा मार्ग पर गुरुवार की शाम ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। सिर में चोट लगने से उसकी जान गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई।
ग्रामीणों ने बताया कि युवक हेलमेट पहने होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। सिर में चोट लगने से उसकी मौत हुई। घटना के बाद चालक, ट्रक समेत फरार हो गया। थानाध्यक्ष सीमा कुमारी ने बताया कि अज्ञात वाहन से घटना हुई। मृतक के पहचान के प्रयास में पुलिस जुटी है।