• November 20, 2025 6:46 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – हैकर्स ने नगर विधायक को बनाया निशाना…

ByReporter Pranay Raj

Apr 23, 2021

राज – 7903735887 

इस बार साइबर बदमाशों ने भाजपा के नगर विधायक डॉ. सुनील कुमार को निशाना बनाया है। हैकर्स विधायक का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर, उनके परिचितों से रुपया की ठगी कर रहा है। विधायक प्रतिनिधि महेंद्र कुमार ने शुक्रवार को सोहसराय थाने में केस दर्ज कराया।
आरोपों में विधायक प्रतिनिधि ने बताया है कि साइबर बदमाशों ने विधायक की फोटो लगाकर फर्जी फेसबुक अकाउंट बना लिया है। हैकर्स परिचितों से रुपए की ठगी कर रहा है। बदमाश 86963 96877 फोन नंबर का इस्तेमाल कर लोगों से पे-फोन द्वारा रुपए की ठगी कर रह है। थानायक्ष श्याम किशोर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। विधायक ने फर्जी अकाउंट डिलिट करा दिया है।