• November 20, 2025 5:17 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सोहसराय में लगा गणपति मेला, गाजे-बाजे के साथ हुई बप्पा की विदाई…

ByReporter Pranay Raj

Sep 10, 2025

राज – 9334160742 

सोहसरय में मंगलवार की रात गणपति मेला लगा। भक्तिपूर्ण माहौल में भक्तों ने बप्प को विदाई दी। विसर्जन यात्रा निकलते ही पूरा इलाका भक्ति और उल्लास से सराबोर हो उठा। प्रतिमाओं को ट्रैक्टर और गाड़ियों पर आकर्षक ढंग से सजाया गया था। गाजे-बाजे की थाप, डीजे की धुन और “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। दृश्य ऐसा था मानो मुंबई का उत्सव यहां उतर आया हो। गणपति की प्रतिमाओं के साथ महिलाओं की टोली हाथों में थाली और आरती लिए चल रही थीं।
विसर्जन यात्रा के साथ-साथ इलाके में भव्य मेले का आयोजन भी किया गया। मेले में तरह-तरह के झूले, खेल-तमाशे और खाने-पीने के स्टॉल्स सजाए गए थे। बच्चों ने झूलों का जमकर आनंद लिया। वहीं युवाओं ने मिठाई और चाट-गुपचुप का स्वाद चखा। भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता बंदोबस्त किया गया था।