• June 7, 2025 12:53 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सावधान: लड़कियों से दोस्ती कर गैंग करता है ब्लैकमेल, जांच तेज…

Sep 26, 2021

राज – 7903735887

अभिभावकों को सावधान करने वाली एक खबर जिले से आ रही है। एक सक्रिय गिरोह स्कूल-कॉलेज छात्राओं से दोस्ती कर उसका फोटों खींच लेता है। फोटो को इडिट कर बदमाश उसे गलत तरीके से सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लड़कियों को ब्लैकमेल करते हैं। इस तरह की घटना पावापुरी ओपी इलाके के एक गांव निवासी इंटर छात्रा के साथ हुई। छात्रा ने महिला थाना में केस दर्ज कराया है। जिसमें दुर्गापुर निवासी अश्विन कुमार, सुबोध मालाकार, एक सहेली को नामजद व एक अज्ञात को आरोपित कर केस दर्ज कराया। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।

छात्रा ने बताया कि वह शनिवार को हाई स्कूल जा रही थी। उसी दौरान रास्ते में बाइक पर सवार अश्विन, सुबोध व एक अज्ञात युवक आया और छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर बदमाशों ने गालियां दी। परिवार के लोग जब केस कराने जा रहे थे तो बदमाशों ने उसे अगवा कर परिवार समेत जान मारने की धमकी दी। अगले दिन ग्रामीणों द्वारा हौसला देने पर वह केस कराने थाना पहुंची। अश्विन एक गिरोह चलाता है। जिसमें एक लड़की भी शामिल है। उक्त् लड़की ने उसकी दोस्ती बदमाश से कराई थी। गिरोह लड़कियों से दोस्ती कर उसके फोटो को एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे ब्लैकमेल करता है। उसके साथ भी ऐसा हुआ।

महिला थानाध्यक्ष अनिता गुप्ता ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।