• June 6, 2025 11:47 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – फ्रेंडली ग्रुप ने ठंड में ठिठुरते गरीबों को दिया गर्म कपड़ा…

Jan 12, 2022

सौरभ – 7903735887

फ्रेंड्ली ग्रुप के सदस्यों द्वारा ठंड को देखते हुए आज शहर के सिपाह मोड़ में कम्बल एवं गर्म कपड़े का वितरण किया गया। साथ ही साथ स्लम बस्ती के बच्चों के साथ सदस्यों ने उनकी समस्याएं सुनी। ग्रुप के सचिव एस राजा ने कहा कि फ्रेंडली ग्रुप गरीबों की सहायता के लिए हर संभव मदद करती है और आगे भी करती रहेगी। सदस्यों ने जल्द ही स्लम बस्ती में पाठशाला खोलने की भी बात कही जिससे सभी को बेहतर शिक्षा मिल सके। इस मौके पर उपस्थित डॉ अशुतोष, निशांत चौधरी, अशुतोष कशयप, जूही कुमारी, ज़िया, असिफ, दिलशाद,शदाब ,समर समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।