• November 20, 2025 7:47 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – हत्यारोपी समेत पांच गिरफ्तार, जानें किसकी ली थी जान…

ByReporter Pranay Raj

Aug 31, 2021

सूरज – 7903735887 

लहेरी थाना पुलिस ने मथुरिया मोहल्ला में छापेमारी कर दहेज हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी रामजी कुमार है।सोमवार को विवाहिता रुचि देवी की मौत के बाद मायके के परिवार ने दहेज हत्या का केस दर्ज कराया था। आरोपों में नवादा जिला के नारदीगंज निवासी मृतका के पिता बाढ़ो ठठेरा ने बताया था कि दहेज के लिए ससुराली परिवार बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर रस्सी से गला घोंट हत्या कर दी।

थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि आरोपित को उसके घर से पकड़ा गया। अन्य फरार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपित को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।

इसी तरह दीपनगर थाना पुलिस ने इलाके में कार्रवाई कर तीन हत्या प्रयास व एक शराब तस्करी के आरोपितों को गिरफ्तार किया। सभी नाबालिग है। थानाध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने बताया कि आरोपियों को उनके घर से पकड़ा गया। शराब धंधे का आरोपी 2018 से फरार चल रहा था।